Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsSevere Cold Wave Grips Motihari as Yellow Alert Issued by Weather Department
मौसम: सर्द पछुआ हवा ने बढ़ाई  कनकनी, जनजीवन बेपटरी

मौसम: सर्द पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, जनजीवन बेपटरी

संक्षेप:

मोतिहारी में सर्द पछुआ हवा के कारण ठंड की स्थिति गंभीर हो गई है। पिछले 12 दिनों में 11 दिन सूर्य नहीं निकला, जिससे लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर हैं। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

Dec 30, 2025 11:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share Share
Follow Us on

मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में सर्द पछुआ हवा ने कड़ाके की ठंड की रफ्तार बढ़ा दी है। सुबह से ही ठंड का कहर इस कदर तेज हो जा रहा है कि लोग घरों में दुबके रहने को विवश हैं। शीतलहर का कहर तेज होने से कनकनी बरकरार है। वातावरण में विगत कई दिनों से धुंध के कारण धूप नहीं निकल रही है। विगत 12 दिनों में 11 दिन सूर्य के दर्शन नहीं हुए। इस कड़ाके की ठंड में सिर्फ 25 दिसम्बर को धूप निकली थी, जिससे लोगों को ठंड से सकुन मिला था। इसके बाद से जिलेवासी धूप निकलने के इंतजार में हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सुबह में शीतलहर व कोहरे के कारण सड़कों पर वीरानगी : सुबह में शीतलहर का प्रकोप अधिक होने से आसमान से शीत की फुहार पड़ती रही। पछुआ हवा व घने कोहरे के कारण सड़कों पर वीरानगी छायी रही। ठंड का जोर सुबह में अधिक होने के कारण यातायात पर असर पड़ा। लोग ठंड से राहत के लिए दिनभर गर्म वस्त्र पहने अपनी दिनचर्या में मशगूल दिख रहे हैं। घरों में अलाव जला ठंड से राहत की कोशिश में जुटे दिख रहे हैं। मौसम विभाग ने जारी किया है येलो अलर्ट : कड़ाके की पड़ रही ठंड से अभी निजात के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने अभी सर्दी का सितम बरकरार रहने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग पूसा के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।