
बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल
संक्षेप: मधुबन में एक युवक बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना बारा गोबिंद गांव के पास हुई। घायल युवक का नाम मो. इरसाद है। वह चकिया से घर लौटते समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ। उसे चिंताजनक स्थिति में...
Wed, 10 Sep 2025 02:15 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
मधुबन। बाइक दुर्घाटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना टलवा गड़हिया ग्राम रोड के बारा गोबिंद गांव के पास की है। घायल युवक मधुबन थाना के बड़ा कोइलहरा ग्राम के इंदु गोसाईं का पुत्र मो. इरसाद है। मुखिया प्रतिनिधि शिव शंभू प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि वह सोमवार की देर रात चकिया से अपनी बाइक से घर लौट रहा था। इसी क्रम में दुर्घटना ग्रस्त होकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को चिंताजनक स्थिति में चकिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया है। फिलहाल घायल का इलाज पटना में चल रहा है।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




