मधुबन : दो बाइक की टक्कर में तीन गंभीर रूप से घायल
मधुबन में तेतरिया मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रविवार सुबह हुई। घायल व्यक्तियों का इलाज एक नर्सिंग होम में चल रहा है। दोनों बाइकों को गंभीर क्षति पहुंची है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायलों का उपचार जारी है।

मधुबन,निसं। मधुबन - तेतरिया मार्ग पर मधुबन थाने के बाजीतपुर चिमनी के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना रविवार की सुबह की है। सभी घायलों की चिकित्सा स्थानीय एक नर्सिंग होम में चल रही है। डॉ.संतोष कुशवाहा ने बताया कि घायलों में राजेपुर थाना के ठोठरा ग्राम के किशोरी राम के पुत्र किसुनदेव राम,बाजीतपुर ग्राम के युगेश्वर राम के पुत्र सुभाष राय व गड़हिया थाना के कोठिया ग्राम के शिवजी सहनी के पुत्र रविन्द्र कुमार शामिल हैं। इस घटना में दोनों बाइक बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है।
अपाचे बाइक का आगे का चक्का टूटकर अलग हो गया है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय ने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त बाइक को सुरक्षित रखा गया है। घायलों का इलाज जारी है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


