मॉर्निंग स्कूल का प्रथम दिन होने से कुछ बच्चे विलंब से पहुंचे विद्यालय

Apr 07, 2026 12:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share

मधुबन में सोमवार से स्कूल खुलने पर पहले दिन बच्चों की उपस्थिति थोड़ी कम रही। कुछ बच्चे देर से पहुंचे क्योंकि उन्हें बिछावन छोड़ने और स्कूल की तैयारी में समय लगा। हालांकि, बच्चों ने अगले दिन समय पर आने का वादा किया। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को समय पर आने की हिदायत दी।

मॉर्निंग स्कूल का प्रथम दिन होने से कुछ बच्चे विलंब से पहुंचे विद्यालय

मधुबन,निसं। मॉर्निंग स्कूल सोमवार से चालू होने से प्रथम दिन मधुबन के प्राथमिक व मध्य वद्यिालयों में बच्चों की उपस्थिति थोड़ी कम रही। कुछ बच्चे थोड़ी देर से स्कूल पहुंचे। बच्चों का कहना था कि देर से बिछावन छोड़ने व स्कूल की तैयारी करने में समय लग गया। इससे स्कूल पहुंचने में देर हो गयी है। हालांकि बच्चों ने वश्विास दिलाया कि अब अगले दिन से वे लोग समय पर स्कूल पहुंच जाएंगे। कुछ बच्चे 6.30 के बाद स्कूल पहुंचे। उन्हें स्कूल प्रबंधन द्वारा समय पर स्कूल आने की हिदायत दी गयी। बच्चों को समय पर एमडीएम मिला। साथ ही वर्ग कक्ष का संचालन भी समय पर किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।