ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मोतिहारीसत्याग्रह शताब्दी पर 44 करोड़ की लागत से हो रहा काम

सत्याग्रह शताब्दी पर 44 करोड़ की लागत से हो रहा काम

महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती पर केन्द्र व राज्य सरकार ने कई कार्यक्रमों का आयोजन किया है। 11 करोड़ की लागत से चंद्रहिया में गांधी स्मारक का विकास किया जा रहा है। सत्याग्रह शताब्दी वर्ष के अवसर पर 44...

सत्याग्रह शताब्दी पर 44 करोड़ की लागत से हो रहा काम
हिन्दुस्तान टीम,मोतिहारीSat, 27 Oct 2018 12:02 AM
ऐप पर पढ़ें

महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती पर केन्द्र व राज्य सरकार ने कई कार्यक्रमों का आयोजन किया है। 11 करोड़ की लागत से चंद्रहिया में गांधी स्मारक का विकास किया जा रहा है। सत्याग्रह शताब्दी वर्ष के अवसर पर 44 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न योजनाओं पर काम चल रहा है।

गांधी जी के अधूरे सपनों को पूरा करने में केन्द्र व राज्य सरकार जुटी है। यह बातें पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने नगर भवन में शुक्रवार संध्या आयोजित दूसरे दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रम के उदघाटन के मौके पर कही। कहा कि गांधी जी ने सात बातें कही थी। जिसमें मातृभूमि के साथ लालच नहीं करने,सिद्धांत की राजनीति करने,गरीबों के विकास का विजन आदि पर बल दिया था। उनके अधूरे सपनों को पूरा कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। सांस्कृतिक कार्यक्रम का जाट जाटिन लोकगीत से रंगारंग आगाज किया गया। कार्यक्रम देर रात तक चला।

मिजोरम व त्रिपुरा के कलाकारों ने बांधा समा : इससे पहले गोपाल साह प्लस टू विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पूवार्ेत्तर राज्यों में मिजोरम व त्रिपुरा राज्य की संस्कृति की झलक दिखी। एक संवाद पूर्वोत्तर के साथ कार्यक्रम में मिजोरम व त्रिपुरा के कलाकारों ने लोकनृत्य की भाव भंगिमा से प्रस्तुति कर लोगों का दिल जीत लिया। वहीं मिजोरम के बम्बू डांस पर श्रोता झूम उठे। त्रिपुरा राज्य के कलाकारों ने कृषि संबंधी पर्व पर लोकनृत्य के माध्यम से अपनी कला का जादू बिखेरा।

उदघाटन मुख्य पार्षद अंजू देवी व पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र कोलकाता के निदेशक डॉ. तापस सामन्त राय ने किया। आगत अतिथियों का स्वागत विद्यालय परिवार द्वारा किया गया। सभी कलाकारों को स्मारिका व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य मदन प्रसाद ने की। संचालन शिक्षक सुशील कुमार तिवारी व रंगकर्मी प्रसाद रत्नेश्वर ने किया। मौके पर रंजना बनर्जी,उषा किरण सिन्हा,मो. जमील अख्तर,डॉ. ललन कुमार,चितरंजन कुमार,कृष्णमोहन पंडित,अरविन्द कुमार,सुजीत कुमार,अजय कुमार राज,मुकेशचंद्र सिंह सहित छात्र-छात्राएं व शिक्षक थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें