ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मोतिहारीसप्त सखी की टीम फैलाएगी जागरुकता

सप्त सखी की टीम फैलाएगी जागरुकता

भाजपा कार्यालय मधुबन में मंगलवार को सप्त सखी टीम के गठन को लेकर भाजपा महिला मांर्चा की बैठक हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सीमा जायसवाल ने की। बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्वी चम्पारण...

सप्त सखी की टीम फैलाएगी जागरुकता
हिन्दुस्तान टीम,मोतिहारीTue, 22 Sep 2020 11:44 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा कार्यालय मधुबन में मंगलवार को सप्त सखी टीम के गठन को लेकर भाजपा महिला मांर्चा की बैठक हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सीमा जायसवाल ने की। बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्वी चम्पारण ढाका जिला प्रभारी पुतुल पाठक ने बताया कि सभी बूथों पर महिला मोर्चा द्वारा 7 बहनों (महिलाओं)को जोड़कर सप्त सखी टीम का गठन किया जा रहा है।

इसमें आशा कार्यकर्ता,जीविका दीदी,पंचायत की महिला प्रतिनिधि व अन्य जागरूक महिलाओं की टीम बनाकर बूथो पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह टीम केन्द्र व बिहार सरकार द्वारा किये गये कार्यों से जनता को अवगत कराते हुए महिलाओं को जागरूक करेगी। मौके पर मीरा देवी,ममता सिंह,सीमा देवी,ललिता देवी,नगिया देवी आदि मौजूद थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें