Motihari News: शिविर में 43 नए आवेदन 15 का मौके पर निपटारा
Motihari News: आदापुर में आयोजित सहयोग शिविर में 43 नए आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 15 का निष्पादन किया गया। सभी 17 पंचायतों में 59 शिविर आयोजित किए गए। अब तक कुल 102 आवेदन प्राप्त होते हैं, जिनमें 56 का निष्पादन और 45 लंबित हैं। प्रशासन ने लंबित आवेदनों के लिए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Motihari News: आदापुर,एक संवाददाता। प्रखंड में आयोजित सहयोग शिविर के दौरान कुल 43 नए आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 15 आवेदनों का निष्पादन किया गया। जबकि 27 आवेदन लंबित रहे। इस प्रकार अब तक कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 56 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है और 45 आवेदन लंबित बताए गए हैं। प्रखण्ड के सभी 17 पंचायतों में 59 सहयोग शिविर आयोजित किए गए।प्रशासन की ओर से लंबित आवेदनों के निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। सहयोग शिविर में 86 मामलों में 17 का किया गया ऑन द स्पॉट निष्पादन : सिकरहना ।
ढाका प्रखंड के छह पंचायतों में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया इनमें झिटकाही, भंडार, पचपकड़ी, मलकौनिया, जमुआ व चंदनबारा पंचायत शामिल है। सहयोग शिविर में जमीन से जुड़े मामले भी आये। बीडीओ अभिषेक राज ने बताया कि इन सभी पंचायतों में कुल 86 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 17 आवेदनों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया। शेष जो भी आवेदन है उसे शीघ्र ही निष्पादित किया जायेगा।


