सुगौली में गैस की कमी की अफवाह से एजेंसी पर भीड़

Mar 10, 2026 11:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share

ईरान-इजरायल युद्ध की स्थिति के बीच रसोई गैस की आपूर्ति में बाधा की अफवाह से सुगौली में लोगों में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग गैस एजेंसी के बाहर लाइन में खड़े हो गए। इससे गैस वितरण में देरी हुई और ग्रामीण इलाकों में भीड़ लग गई। गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी ने स्थिति को और गंभीर बना दिया।

सुगौली में गैस की कमी की अफवाह से एजेंसी पर भीड़

सुगौली, निज संवाददाता। ईरान इजरायल युद्ध की स्थिति के बीच पड़ी होली की छुट्टी से रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर अफवाह का भी बाजार बड़ी तेजी से फैला है। इससे मंगलवार को अचानक बड़ी संख्या में लोग गैस एजेंसी के बाहर खाली गैस सिलेंडर लेकर लाइन में खड़े हो गए। इस अफरा तफरी के बीच एजेंसी द्वारा रसोई गैस वितरण गोदाम पर ही शुरू करना पड़ा। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में गैस वितरण के लिए दोपहर बाद तक गाड़ी नहीं निकल सकी। इससे वहां भारी भीड़ लग गई। कई लोग दो चार खाली सिलेंडर के साथ पहुंचकर छोटी बड़ी गाड़ियों से ले जाने लगे।

इस बाबत गैस लेने पहुंचे सुमन सौरभ, आकाश कुमार, राधिका देवी, संदीप कुमार, योगेश प्रसाद आदि ने बताया कि ईरान इजरायल युद्ध और अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण रसोई गैस की आपूर्ति बाधित होने की चर्चा फैल गई है। आयात की कमी से अभी हाल में गैस सिलेंडर साठ रुपये और महंगी भी हुई है। इसी आशंका के चलते जल्द से जल्द गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी पर लोग पहुंच रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।