राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया पथ संचलन
मोतिहारी में वीर बाल दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बाल स्वयंसेवकों का पथ संचलन निकाला। नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। सह प्रांत प्रचारक प्रवीर ने साहिबज़ादों के बलिदान का स्मरण करते हुए कहा कि उम्र नहीं, संस्कार ही राष्ट्रनिर्माता होते हैं।
मोतिहारी,मोतिहारी संवाददाता । वीर बाल दिवस के अवसर पर गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने नगर में बाल स्वयंसेवकों का पथ संचलन निकाली।, जिसका स्वागत नागरिकों ने जगह-जगह बाल स्वंयसेवकों ने पुष्पवर्षा कर किया। यह संचालन आरएसएस कार्यालय ज्ञानबाबू चौक से निकलकर गांधी चौक होते हुए पुनः संघ कार्यालय पहुंच कर समाप्त हो गयी। इस दौरान शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर लोगों ने बाल स्वयंसेवकों के ऊपर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।संचालन के बाद सह प्रांत प्रचारक प्रवीर ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि वीर बाल दिवस हमें गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबज़ादों की अदम्य शौर्यगाथा का स्मरण कराता है।
बाल अवस्था में भी जिन्होंने धर्म, राष्ट्र और सत्य के लिए प्राण न्योछावर कर दिए। उनका बलिदान सिखाता है कि उम्र नहीं, संस्कार ही राष्ट्रनिर्माता होते हैं। आइए, हम सब संकल्प लें कि ऐसे ही संस्कारित, साहसी और राष्ट्रभक्त नागरिक बनें। वहीं विशिष्ट अतिथि गुरु ग्रंथी सुखविंदर सिंह ने कहा कि वीर बाल दिवस साहिबज़ादों के उस अद्भुत साहस का प्रतीक है, जहाँ मासूम देह में भी अडिग धर्म और प्रचंड राष्ट्रभाव था।उन्होंने सिखाया कि सत्य के मार्ग पर अडिग रहना ही जीवन है। आज उनका बलिदान हमें राष्ट्रसेवा का संकल्प देता है। गुरु गोविंद सिंह जी के वीर पुत्रों ने इतिहास नहीं, आदर्श रचे। बाल वय में भी उन्होंने अत्याचार के आगे शीश नहीं झुकाया। उनका जीवन बताता है—धर्म रक्षा ही सच्चा पराक्रम है। वीर बाल दिवस हमें उसी तेजस्वी मार्ग पर चलने का संदेश देता है। मौके पर जिला संघचालक सुशील कुमार पाण्डेय,नगर संघचालक उदय नारायण सिंह,जिला प्रचारक शिवम सोनू,सह जिला कार्यवाह मनोज क्याल,नगर कार्यवाह संजीव कुमार सिंह,श्याम सुन्दर राम,जितेन्द्र त्रिपाठी,अभिषेक कुमार,वेद प्रकाश पाण्डेय,सतीश टंडन,विजय कुमार,अनिल कुमार,उत्पल कुमार,मिथिलेश पाण्डेय,भरत कुमार,विजय कुमार,अबोध कुमार,राम नरेश तिवारी सहित अन्य उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




