कागज का बंडल थमा महिला से 20 हजार की ठगी
Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
मधुबन में उचक्कों ने एक महिला से 20 हजार रुपए झपट लिए। पीड़िता रेखा देवी ने बताया कि उसने एसबीआई से पैसे निकाले थे। रास्ते में दो उचक्कों ने उसे कागज का बंडल देकर पैसे छीन लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज देख रही है।

मधुबन। मधुबन पुराना बाजार के पास उचक्कों ने एक महिला से 20 हजार रुपए झपट कर फरार हो गए। पीड़ित महिला खैरवा नयका टोला ग्राम के संजय सहनी की पत्नी रेखा देवी है। उसने पुलिस को बताया है कि वह एसबीआई की शाखा मधुबन से 20 हजार रुपए की निकासी की। उसके बाद वह अपने घर के लिए निकल गयी। रास्ते में दो उचक्के आए व दो लाख रुपए की बात कह कागज का बंडल थमाकर रूपए झपट कर भाग निकले। वे लोग बैंक की शाखासे पीछा कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
ये भी पढ़ें:रिटायर्ड शिक्षिका से 20 लाख की ठगी
सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


