कैथवलिया में रिंग बांध ध्वस्त, मची तबाही
नगर सहित पूरे प्रखण्ड क्षेत्र में बाढ़ के पानी से भारी त्रासदी मची है। कैथवलिया में रिंग बांध ध्वस्त हो गया। जिससे गुरुवार रात से जलस्तर में वृद्धि से लोग अब अपने घरों के छतों व छप्पर पर जाकर अपनी जान...
नगर सहित पूरे प्रखण्ड क्षेत्र में बाढ़ के पानी से भारी त्रासदी मची है। कैथवलिया में रिंग बांध ध्वस्त हो गया। जिससे गुरुवार रात से जलस्तर में वृद्धि से लोग अब अपने घरों के छतों व छप्पर पर जाकर अपनी जान बचाने की जुगत कर रहे हैं। घरों में तीन से चार फुट तक बाढ़ का पानी है। नगर के मुख्य बाजार पथ को छोड़ पूरे नगर क्षेत्र में बाढ़ के पानी से भारी तबाही मची है। प्रखण्ड के भटहां व दक्षिणी श्रीपुर पंचायत को छोड़ शेष सभी चौदह पंचायतों में बाढ़ से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। बाढ़ से फसलों को भी भारी क्षति पहुंची है। बाढ़ पीड़ितों को अपने जान माल व मवेशियों को बचाने के जद्दोजहद अब भारी पड़ने लगी है। जबकि बाढ़ के इतनी त्रासदी के बाद भी लोगों को एक अदद प्लास्टिक भी मयस्सर नहीं हो पाई है। घर से आवश्यक सामान की खरीददारी को लोगों को निजी नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।