Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsRice Procurement Starts in Motihari Farmers Paid 2369 per Quintal
धान खरीद में आई तेजी, राशि आवंटित

धान खरीद में आई तेजी, राशि आवंटित

संक्षेप:

मोतिहारी में किसानों से धान की खरीद शुरू हो चुकी है। सरकार ने साधारण धान का रेट ₹2369 प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। खरीदारी 1 नवम्बर से शुरू होकर 28 फरवरी तक चलेगी। 301 समितियों को 62 करोड़ रुपये आवंटित किये गए हैं और अब तक 4 हजार 300 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है।

Nov 29, 2025 11:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share Share
Follow Us on

मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में किसानों से धान की खरीद शुरू है। धान खरीद की रफ्तार धीरे धीरे जोर पकड़ रही है। धान खरीद के बाद किसानों को भुगतान किया जा रहा है। राज्य सरकार के द्वारा साधारण धान का रेट 2 हजार 369 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। पहली नवम्बर से धान की खरीद शुरू की गयी है। आगामी 28 फरवरी तक धान खरीद की अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है। प्रत्येक समिति को धान की खरीद के लिए प्रति लॉट 10.30 लाख आवंटित : प्रत्येक समिति को धान की खरीद के लिए प्रति लॉट 10.30 लाख रुपये आवंटित किये गये हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दो लॉट के लिए 20.60 लाख रुपये आवंटित हैं। जिले में किसानों से धान खरीद के लिए 301 समितियों को करीब 62 करोड़ रुपये दिये गये हैं। इसमें पैक्स व व्यापारमंडल शामिल है। प्रत्येक समिति को दो लॉट करनी है धान की खरीदारी : जिले में समितियों के माध्यम से धान की खरीद की जा रही है। प्रत्येक समिति को दो लॉट धान की खरीदारी करना है। इसमें प्रति लॉट 43 मीट्रिक टन यानी 430 क्वंटल व दो लॉट में 860 क्विंटल धान की खरीद करनी है। सहकारिता विभाग के द्वारा चयनित 301 समितियों को दो लॉट में 25 हजार 886 मीट्रिक टन यानी 2 लाख 58 हजार 860 क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। जिले में 4 हजार 300 मीट्रिक टन से अधिक हुई है धान की खरीदारी : जिले में पैक्स व व्यापारमंडल के द्वारा 439 किसानों से अबतक 4 हजार 300 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद की गयी है। इसमें आदापुर 42.22 एमटी, अरेराज 126.67 एमटी,बंजरिया 60.40 एमटी, बनकटवा 180.70 एमटी,चकिया 196.17 एमटी, छौड़ादानो 95.22 एमटी, चिरैया 436.50 एमटी, ढाका 37.50 एमटी, घोड़ासहन 84.45 एमटी, हरसिद्धि 212.67 एमटी, कल्याणपुर 361.57 एमटी, केसरिया 22.70 एमटी,कोटवा 165.40 एमटी, मधुबन 463.15 एमटी, मेहसी 148.62 एमटी, मोतिहारी 219.75 एमटी, पहाड़पुर 214.70 एमटी,पकड़ीदयाल 129.90 एमटी, पताही 256.90 एमटी,फेनहरा 381 एमटी,पिपराकोठी 107.82 एमटी ,रामगढ़वा 42.22 एमटी ,रक्सौल 16.90 एमटी,संग्रामपुर 14.30 एमटी व सुगौली प्रखंड 74.10 एमटी,तेतिरया 84.45 एमटी व तुरकौलिया प्रखंड में 170.37 एमटी धान की खरीद हुई है। धान की कटनी में विलंब से कई जगह धान की रफ्तार धीमी : विगत अक्टूबर माह में भारी बारिश के कारण धान की फसल लगी खेत में जलजमाव हो गया था। लिहाजा कई प्रखंड के पंचायतों में धान की कटनी विलंब से शुरू हुई। धान की कटनी में लेट होने से किसानों के द्वारा धान की दौनी में विलंब हुआ है। इससे किसान देरी से समितियों के क्रय केन्द्रों पर धान ले जा पा रहे हैं।