डीएम ने काम में लापरवाही पर आवास सहायक का वेतन रोका
पकड़ीदयाल अनुमण्डल के पताही पूर्वी ग्राम पंचायत में मंगलवार को ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक हुई। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया। ग्रामीण आवास सहायक का वेतन रोक दिया गया। जल संरचनाओं को अतिक्रमण से मुक्त करने और भूमि चिह्नित करने के निर्देश भी दिए गए।

पताही, नि.सं.। पकड़ीदयाल अनुमण्डल के पताही पूर्वी ग्राम पंचायत के पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को अनुमण्डल स्तरीय समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग , पीएचईडी के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण समीक्षा के बाद निर्देश दिया गया कि जो लाभुक द्वितीय किस्त प्राप्त करने के बाद आवास निर्माण नहीं कर रहे है, उन्हें नोटिस निर्गत करने का निर्देश दिया गया।ग्रामीण आवास सहायक का वेतन किया बंद : समीक्षा के क्रम में पाया गया कि मधुबन के ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक जितेन्द्र कुमार जो पताही प्रखण्ड के प्रभार में भी है उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व मुख्यमंत्री आवास योजना मधुबन व पताही प्रखण्ड के डाटा की कोई जानकारी नहीं है।
जिला स्तर से नियमित रूप से समीक्षा करने के बावजूद उनके द्वारा कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। उनका वेतन अगले आदेश तक स्थगित करते हुए स्पष्टीकरण पूछा गया है।जल संरचना को मुक्त करने का निर्देश : जल-जीवन-हरियाली अभियान सार्वजनिक जल संचयन संरचनाओं में फेनहारा प्रखण्ड के खानपीपरा, मधुरापुर एवं मधुबनी में 01-01 जल संचयन संरचना अतिक्रमण मुक्त करने के लिये लंबित है। साथ ही सार्वजनिक कुंआ का अतिक्रमण मुक्त करने में मधुबन में 08, पकड़ीदयाल प्रखण्ड में 06. पताही प्रखण्ड में 20 फेनहारा में 09 एवं तेतरिया प्रखण्ड में 09 मामले लंबित है। सभी संबंधित अंचल अधिकारियों को एक सप्ताह के अन्दरअतिक्रमित सभी जल संरचनाओं को अतिक्रमण से मुक्त कराने का निर्देश दिया गया।भूमि चिह्नित करने का निर्देश : बीडीओ को निर्देश दिया गया कि जहां पंचायत सरकार भवन बन गये है, उन्हें कार्यरत कराते हुए सभी संबंधित कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जहां पंचायत सरकार भवन के लिए भूमि चिन्हित नहीं हो पायी है, वहां भूमि चिह्नित करने का निर्देश दिया गया।बैठक में हुए उपस्थित : अपर समाहर्त्ता मुकेश कुमार सिन्हा, डीडीसी डॉ प्रदीप कुमार, एसडीओ पकड़ीदयाल, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, डीपीओ मनरेगा, मधुबन, फेनहारा, पकड़ीदयाल, पताही एवं तेतरिया के बीडीओ, प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


