मानव दिवस सृजन लक्ष्य से पीछे

हिन्दुस्तान, मोतिहारी
Follow us on Google News
share

मोतिहारी में डॉ राधाकृष्णन सभागार में मनरेगा और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। डीडीसी डॉ प्रदीप कुमार ने निर्देश दिए कि मानव दिवस सृजन प्रति पंचायत 500 सुनिश्चित किया जाए। जून 2026 तक 36 लाख मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य है। जल जीवन हरियाली अभियान के तहत योजनाओं में प्रगति धीमी है।

मानव दिवस सृजन लक्ष्य से पीछे

मोतिहारी। डॉ राधाकृष्णन सभागार में मनरेगा व जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। अध्यक्षता डीडीसी डॉ प्रदीप कुमार ने की। मानव दिवस सृजन की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त के द्वारा सभी पीओ को निर्देश दिया कि मानव दिवस सृजन प्रति पंचायत 500 सुनिश्चित करें। समीक्षा में निर्देश दिया गया कि जिस पंचायत में मानव दिवस सृजन कम है उस पर फोकस करें और लक्ष्य को प्राप्त करें। मनरेगा के सभी पैरामीटर पर कार्य करने का निर्देश सभी पीओ को दिया गया। इस जिला को जून 2026 तक 36 लाख मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य दिया गया है जिसमें अब तक 58 प्रतिशत मानव दिवस सृजित किया गया है जो लक्ष्य से अभी भी पीछे है। इसमें प्रगति लाने का निर्देश दिया गया। उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया गया कि प्रगति संतोषजनक करें और स्टेट के औसत तक प्रगति लाएं। साथ ही सार्वजनिक व निजी पौधरोपण की कुल 14470 योजनाएं ऑन गोइंग है और इसमें सभी योजनाओं पर इस वित्तीय वर्ष में मानव दिवस सृजन करें। डीडीसी ने सभी पीओ को जून माह में पौधरोपण की सभी योजनाओं पर शत प्रतिशत लेबर डिमांड का निर्देश दिया ।

जल जीवन हरियाली अभियान की प्रगति

सोख्ता व निजी खेत -पोखरा का निर्माण धीमी पड़ी:जल जीवन हरियाली अभियान के तहत पईन का जीर्णोद्धार, सोखता का निर्माण, निजी खेत -पोखरा का निर्माण और छत वर्षा का लक्ष्य में प्रगति धीमी है। इसमें प्रगति लाने का निर्देश दिया गया। मनरेगा के कई पैरामीटर पर कई प्रखंड लगातार समीक्षा के बाद भी पीछे हैं।

जल संसाधन विभाग की योजनाएं

614 के विरुद्ध 51 योजनाओं पर ही काम शुरु:जल संसाधन विभाग की कुल 614 योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। जिसमें सिर्फ 465 का ही एंट्री पोर्टल पर किया गया

और 51 योजनाओं पर कार्यारंभ किया गया है। इस पर डीडीसी ने सभी कार्यपालक अभियंता को प्रगति करने का निर्देश दिया।

प्रश्न और उत्तर

डीडीसी ने मानव दिवस सृजन के लिए क्या निर्देश दिए?
डीडीसी डॉ प्रदीप कुमार ने निर्देश दिया कि मानव दिवस सृजन प्रति पंचायत 500 सुनिश्चित करें।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।