रेजोनेंस में हुआ ओरियंटेशन कार्यक्रम
मोतिहारी के रेज़ोनेंस में एक भव्य ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्रों और अभिभावकों की बड़ी संख्या ने भाग लिया। कार्यक्रम में डॉ. हीना चंद्रा और अन्य अतिथियों ने हिस्सा लिया। अनुभवी फैकल्टी ने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए, जिससे छात्रों और अभिभावकों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा।

मोतिहारी। आज शहर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान रेज़ोनेंस में एक भव्य ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र व अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. हीना चंद्रा, वसंत जायसवाल व नीता जायसवाल उपस्थित रहे। इनके साथ संस्थान के डायरेक्टर समीर जायसवाल व सेंटर हेड रश्मि पांडेय भी उपस्थित थे। मौके पर कोटा से आई अनुभवी फैकल्टी टीम, जिनके पास अपने-अपने विषयों में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है, ने छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण टिप्स साझा की।
कार्यक्रम के दौरान रेज़ोनेंस के शैक्षणिक वातावरण, अनुशासन व उत्कृष्ट परिणामों की जानकारी दी गई, जिससे अभिभावक व छात्र काफी प्रभावित हुए। यह ओरिएंटेशन कार्यक्रम भविष्य में छात्रों की उज्ज्वल सफलता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


