असहायों के बीच एसडीओ ने किया कम्बल वितरण

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share

अरेराज में बुधवार की रात को ठंड से परेशान गरीबों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। एसडीओ अंजली शर्मा ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर सरकार द्वारा भेजे गए कम्बल वितरित किए गए। उन्होंने निस्सहायों को सलाह दी कि खुले में रात न बिताएं और आश्रय स्थलों का उपयोग करें।

असहायों  के बीच एसडीओ ने किया कम्बल वितरण

अरेराज। जानलेवा ठंड से निजात दिलाने के उद्देश्य से बुधवार की रात्रि में ठंड से कंपकपा रहे अरेराज के दर्जनों गरीब और असहाय लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। एसडीओ अंजली शर्मा ने बताया कि अरेराज चौक, जलपा भवानी मंदिर के पास, हरदिया गांव, सेवराहा, गोविंदापुर, मानिकपुर इत्यादि स्थानों पर असहाय व्यक्तियों के बीच सरकार द्वारा भेजे गए कम्बल का वितरण किया गया है। निःसहायों के शरीर को कम्बल से ढकते हुए सुश्री शर्मा ने यह हिदायत भी दी कि जानलेवा ठंड से बचने के लिए खुले में रात न बिताएं और आश्रय स्थल का सहारा लें। एसडीओ ने खुद अपने हाथों से गरीबों को कंबल ओढ़ाकर राहत पहुँचाई और प्रशासन को यह सुनश्चिति करने का निर्देश दिया कि कोई भी व्यक्ति खुले में रात न बिताए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।