ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मोतिहारी70 लाख के सोने के साथ रक्सौल का तस्कर धराया

70 लाख के सोने के साथ रक्सौल का तस्कर धराया

काठमांडू से वीरगंज जा रहे एक भारतीय तस्कर को पुलिस ने रातोमाटी चेकपोस्ट पर शुक्रवार को जांच के दौरान 70 लाख रुपए के अवैध सोने के साथ गिरफ्तार कर लिया। उक्त सोना चीन से नेपाल-चीन बॉर्डर के रास्ते...

70 लाख के सोने के साथ रक्सौल का तस्कर धराया
हिन्दुस्तान टीम,मोतिहारीFri, 14 Jul 2017 07:13 PM
ऐप पर पढ़ें

काठमांडू से वीरगंज जा रहे एक भारतीय तस्कर को पुलिस ने रातोमाटी चेकपोस्ट पर शुक्रवार को जांच के दौरान 70 लाख रुपए के अवैध सोने के साथ गिरफ्तार कर लिया। उक्त सोना चीन से नेपाल-चीन बॉर्डर के रास्ते वीरगंज होते हुए भारत ले जाने की साजिश थी। कारोबारी ने अपने शरीर के विभिन्न हिस्से में सोने को छुपा रखा था। घटना की पुष्टि करते हुए मकवानपुर हेथौड़ा के डीएसपी वामदेव गौतम ने बताया कि नेपाली नंबर की टाटा सूमो को हेथौड़ा के रातोमाटी चेकपोस्ट पर रोककर जांच की गयी। इस दौरान 1.516 ग्राम सोने के बिस्कुट कुछ साथ बिहार के पूर्वी चम्पारण के रक्सौल जटियाही निवासी सुमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। सोने की अनुमानित कीमत 70 लाख 56 हजार रुपये आंकी गयी है। गिरफ्तार तस्कर से पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें