सफाईकर्मियों ने किया विरोध-प्रदर्शन

Apr 13, 2026 11:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share

​रक्सौल,एक संवाददाता। स्थानीय नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सोमवार

सफाईकर्मियों ने किया विरोध-प्रदर्शन

​रक्सौल,दीपक कुमार। स्थानीय नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सोमवार को नगर परिषद प्रशासन व सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। शहर के मुख्य पथ पर स्थित नगर परिषद के सुविधा केंद्र पर बड़ी संख्या में सफाई कर्मी एकत्रित हुए, जहां उन्होंने अपनी छह सूत्री मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया। सुविधा केंद्र पर हल्ला बोलने के बाद कर्मियों का जत्था एक जुलूस की शक्ल में अनुमंडल कार्यालय पहुंचा। इस प्रदर्शन का नेतृत्व बिहार लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन और बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ संयुक्त मोर्चा के बैनर तले किया गया।​अनुमंडल

कार्यालय पहुंचने के बाद रक्सौल नगर परिषद कर्मचारी यूनियन के विनोद मल्लिक के नेतृत्व में अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें संविदा कर्मियों-दैनिक सफाई कर्मियों की सेवा नियमित करने और आउटसोर्सिंग व्यवस्था को समाप्त करने ,कर्मियों को निकाय कर्मी घोषित करना शामिल है। आंदोलन का मार्गदर्शन कर रहे संयुक्त मोर्चा के महासचिव चंद्रशेखर कुमार ने सरकार को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस ज्ञापन में उठाई गई मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया, तो अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।