Motihari News: सिपाही भर्ती: परीक्षार्थियों के लिए आज चलेंगी दो परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

हिन्दुस्तान, मोतिहारी
Follow us on Google News
share

Motihari News: मोतिहारी में सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे दो स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। पहली ट्रेन मुजफ्फरपुर से बापूधाम मोतिहारी होकर बेतिया जाएगी, जबकि दूसरी ट्रेन बेतिया से सीवान तक जाएगी। सुरक्षा प्रबंध बेहतर किए गए हैं, और परीक्षा 12 जुलाई को होगी।

Motihari News: सिपाही भर्ती: परीक्षार्थियों के लिए आज चलेंगी दो परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

Motihari News: मोतिहारी, हि टी । सिपाही भर्ती परीक्षा में परीक्षार्थियों की भीड़ को लेकर इस बार रेलवे की ओर से मोतिहारी होते हुए दो परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। परीक्षा 12 जुलाई को आयोजित होगी। पहली ट्रेन रविवार को मुजफ्फरपुर से बापूधाम मोतिहारी होते हुए बेतिया तक जाएगी। इस ट्रेन में कुल 12 बोगी होगी। वहीं दूसरी ट्रेन बेतिया से खुलकर सीवान तक जाएगी। यह ट्रेन मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर , छपरा होते हुए सीवान तक जाएगी। यह ट्रेन 20 बोगी के साथ चलेगी। दोनों स्पेशल ट्रेन गंतव्य स्थान से दोपहर दो बजे खुलेगी ।

सुरक्षा को लेकर है पुख्ता इंतजाम

पिछली सिपाही भर्ती परीक्षा में परीक्षार्थियों द्वारा हुए भीड़ एवं ट्रेन पर चढ़ने को लेकर हुई आपाधापी को देखते हुए रेल प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह चौकस है। प्रशासन किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए पूरी तरह अलर्ट मोड में है। परीक्षा को लेकर रेलवे पुलिस और जीआरपी को पूरी तरह मुस्तैद है। स्टेशन परिसर,प्लेटफार्म और ट्रेनों में लगातार गश्ती की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी या अव्यवस्था पर अकुंश लगाया जा सके। रेल पुलिस शनिवार की शाम से प्लेटफार्म पर माइकिंग के माध्यम से यात्रियों को सुरक्षा को लेकर जागरूक किया जा रहा है।

संदिग्ध गतिविधियों पर नजर

संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है। रेल पुलिस कमांडर भरत प्रसाद ने बताया कि सुरक्षा को लेकर पुलिस टीम पांच पांच कर्मी लगाकर तीन शिफ्ट में बनाकर पूरी रात गश्त की जाएगी,ताकि किसी प्रकार की अनहोनी की घटना नहीं हो सके । वहीं यात्रियों को भी सतर्क रहने की अपील की गई है।

कुल 12 सेंटर पर होगी परीक्षा

मद्य निषेध सिपाही भर्ती की परीक्षा को लेकर जिले में कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। परीक्षा सुबह 11 बजे से 01 बजे तक होगी। वहीं परीक्षार्थियों को 9.30 बजे तक रिपोर्टिंग करना होगा ।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सिपाही भर्ती परीक्षा कब आयोजित होगी?
सिपाही भर्ती परीक्षा 12 जुलाई को आयोजित होगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।