
महिला सहित तीन तस्कर गिरफ्तार
रक्सौल में विधानसभा चुनाव से पहले, उत्पाद अंचल मद्य निषेध की टीम ने छापेमारी कर एक महिला शराब कारोबारी पूनम देवी सहित तीन शराब धंधेबाजों और नौ शराबियों को गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान 7 लीटर देसी...
रक्सौल, हिसं। विधानसभा चुनाव को लेकर उत्पाद अंचल मद्य निषेध की टीम ने उत्पाद इंस्पेक्टर सोनू कुमार के नेतृत्व में पिछले चौबीस घंटे के दौरान विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर एक शातिर महिला सहित तीन शराब धंधेबाज व नौ शराबियों को गिरफ्तार किया। इसकी पुष्टि आज इंस्पेक्टर श्री कुमार ने की। उन्होंने बताया कि उत्पाद अंचल अंतर्गत रामगढ़वा बाजार के पास से शातिर एक महिला शराब धंधेबाज पूनम देवी को उस वक्त गुप्त सूचना पर दबोचा गया। जब वह शराब की बिक्री कर रही थी। छापेमारी में 7 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया गया। इसी क्रम में दो अन्य धंधेबाज संजय साह व विजय कुमार को चम्पापुर से शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।

उत्पाद सूत्रों के अनुसार इस दौरान सघन चेकिंग अभियान चला कर 9 शराबियों को भी गिरफ्तार किया गया जिसमें जवाहिर सहनी खरकाटवा वार्ड नं0-01 पलनवा, मोहन सहनी सिसवा अजगरी वार्ड नं०-03, थाना बंजरिया, राजा महतो सिसवा अजगरी वार्ड नं०-05, थाना- बंजरिया, मन्टू कुमार, गम्हरिया वार्ड नं0-01 रक्सौल, बादल कुमार, सुगौली वार्ड नं0-09, प्रदीप कुमार, सुगौली बाजार वार्ड नं0-09, ललन पटेल, लौकाहाँ वार्ड नं0-07 रक्सौल व गुड्डू कंजर, बेतिया चेक पोस्ट वार्ड नं0-16, थाना- करगहिया, पश्चिमी चम्पारण निवासी शामिल है। इस सिलसिले में अलग अलग केस दर्ज करके सभी गिरफ्तार लोगों को आज मोतिहारी न्यायिक हिरासत में भाजपा दिया गया है। गिरफ्तार महिला कारोबारी इसके पूर्व भी शराब कारोबार में गिरफ्तार होकर जेल की हवा खा चुकी है। बावजूद शराब के धंधे को अंजाम दे रही थी ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


