Rahul Gandhi and Tejashwi Yadav Lead Voter Rights Rally in Dhaka वोटर अधिकार यात्रा के क्रम में आज ढाका पहुंचेंगे राहुल व तेजस्वी, Motihari Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsRahul Gandhi and Tejashwi Yadav Lead Voter Rights Rally in Dhaka

वोटर अधिकार यात्रा के क्रम में आज ढाका पहुंचेंगे राहुल व तेजस्वी

गुरुवार की सुबह राहुल गांधी और तेजस्वी यादव वोटर अधिकार यात्रा के तहत ढाका पहुंचेंगे। इनके साथ अन्य नेता भी होंगे। उनका स्वागत फुलवरिया घाट पर होगा, और वे सिटी होटल में ठहरेंगे। शाम को गांधी चौक पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीThu, 28 Aug 2025 02:26 AM
share Share
Follow Us on
वोटर अधिकार यात्रा के क्रम में आज ढाका पहुंचेंगे राहुल व तेजस्वी

सिकरहना, निज संवाददाता। वोटर अधिकार यात्रा के क्रम में गुरूवार की सुबह लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी व बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गुरूवार को ढाका पहुंचेंगे। इनके साथ कम्यूनिष्ट पार्टी के दीपांकर भट्टाचार्य, वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी सहित अन्य नेता रहेंगे। समाजवादी पार्टी के सांसद व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिेलश यादव के भी यात्रा में शामिल होने के संभावना है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है। इन सभी नेताओं का सीतामढ़ी के बैरगनिया से फुलवरिया घाट होते हुए ढाका में आगमन होना है। सुबह नौ बजे फुलवरिया घाट पुल पर इनलोगों के आगमन का समय निर्धारित है।

वहां उनका कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जायेगा। उसके बाद वे लोग मदनी चौक चंदनबारा, कुसमहवा चौक, खैरवा चौक, औरैया चौक होते हुए करीब साढ़े ग्यारह बजे सिटी होटल पहुंचेंगे। सिटी होटल के समीप राहुल गांधी के विश्राम को लेकर एक वाटर प्रुफ पंडाल बनाया जा रहा है, जिसमें कांफ्रेस हॉल के अलावे उनके ठहरने की भी व्यवस्था होगी। उनके साथ चल रहे उनका वैन इसी टेंट में रूकेगा। इसी टेंट में उनके खाने व विश्राम करने की व्यवस्था है। पटना से टेंट आया है, जिसमें सभी आवश्यक सुविधाएं होगी। अन्य जो भी वीआईपी नेता होटल में ठहरेंगे। होटल का तेरह कमरा वीआईपी के लिए बुकिंग किया गया है। अन्य लोगों के खाने के लिए होटल में व्यवस्था की गयी है। ढाका प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो. इम्तेयाज अख्तर ने बताया कि करीब दस हजार लोगों के खाने की व्यवस्था होटल में की गयी है। शाम चार बजे राहुल गांधी व अन्य नेता ढाका गांधी चौक पर गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे व लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे चिरैया होते हुए मोतिहारी जायेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।