Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsRaghunathpur Police Arrest Two Thieves Within 24 Hours of Jewelry Theft
चोरी के सामान के साथ दो चोर गिरफ्तार

चोरी के सामान के साथ दो चोर गिरफ्तार

संक्षेप:

रघुनाथपुर पुलिस ने चोरी के 24 घंटे के भीतर दो चोरों को पकड़ा है। चोरों ने पंकज कुमार दूबे और नीरज कुमार पाण्डेय के घर से सोने के जेवरात व अन्य सामान चुराए थे। थानाध्यक्ष अलका सिंह ने वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान कर दोनों चोरों को गिरफ्तार किया, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Dec 04, 2025 11:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share Share
Follow Us on

तुरकौलिया,निसं.। रघुनाथपुर पुलिस ने चोरी के 24 घंटे के अंदर चोरी के जेवरात व सामान के साथ दो चोर को पकड़ा है। पकडे गए दोनों चोर रघुनाथपुर के ही रहने वाले है। एक चोर वार्ड नंबर 28 के कारी साह का. पुत्र हर्ष राज है। जबकि दूसरा चोर कन्हैया साहनी का पुत्र संदीप कुमार है। बताया जाता है कि एक दिसंबर की देर रात में पंकज कुमार दूबे के रघुनाथपुर आवास से चोरों ने सोने के जेवरात व घड़ी सहित अन्य सामान चुरा लिया था। पंकज मूलतः हरसिद्धि थाना के माधोपुर कृतपुर मठिया के रहने वाले है। जो रघुनाथपुर में आवास बनाकर पंडितायी करते है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मामले में उनकी पत्नी रिंटू दूबे ने थाना में आवेदन दिया था। उसी रात व्यवसाई नीरज कुमार पाण्डेय के रघुनाथपुर आवास से चोरी हुई थी। नीरज मूलतः संग्रामपुर थाना के इमलिया गाँव के रहने वाले है। जिनका सुधा मिल्क पार्लर शहर के गायत्री मंदिर के समिप है। उनके घर से चोरों ने सोने के काफ़ी जेवरात चुरा लिया था। मामले में उन्होंने थाना में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराया था। रघुनाथपुर थानाध्यक्ष अलका सिँह ने वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान कर माली भगत के बगीचा से चोरी के जेवरात के साथ चोर हर्ष को पकड़ा। जिसके निशानदेही पर दूसरा चोर संदीप पकड़ा गया। उसके पास से भी चोरी के सामान बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों ने मिलकर चोरी किया था। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।