जनता दरबार में 15 आवेदनों पर सुनवाई

Mar 06, 2026 11:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share

मोतिहारी में डॉ राधाकृष्णन सभागार में शुक्रवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिला प्रशासन ने 15 आवेदनकर्ताओं की समस्याओं पर सुनवाई की। एडीएम मुकेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में विभिन्न पदाधिकारियों ने भूमि विवाद, अतिक्रमण व राजस्व से संबंधित आवेदन पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

जनता दरबार में 15 आवेदनों पर सुनवाई

मोतिहारी। डॉ राधाकृष्णन सभागार में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम जनता के दरबार में जिला प्रशासन की ओर से जिले के विभिन्न अंचलों से आए 15 आवेदनकर्ताओं की समस्याओं पर सुनवाई की गयी। एडीएम मुकेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने जनता दरबार में सुनवाई की। अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिंहा ने बताया कि आज जो आवेदन प्राप्त हुए हैं उस पर संबंधित पदाधिकारी के स्तर से कार्रवाई कराते हुए समाधान किया जाएगा । भूमि विवाद, अतिक्रमण वाद, राजस्व विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जनता के दरबार में डीडीसी डॉ प्रदीप कुमार, अपर समाहर्ता विभागीय जांच मो.शिबगतुल्लाह, अनुमंडल पदाधिकारी सदर निशांत सिहारा, डीसीएलआर सदर प्रीति सिंह, वरीय उप समाहर्ता विकास कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित होकर प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।