Motihari News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी जोरों पर
हिन्दुस्तान, मोतिहारी
Motihari News: श्रीकृष्ण चेतना परिषद के तत्वाधान में तेतरिया फौजदार चौक पर 4 से 9 सितंबर तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी चल रही है। महोत्सव में सांसद, पूर्व विधायक और कई राज्य नेता शामिल होंगे। आयोजन में कृष्ण लीला, भजन कीर्तन और खेल कूद का भी प्रदर्शन किया जाएगा।

Motihari News: तेतरिया, निज संवाददाता। श्रीकृष्ण चेतना परिषद के तत्वावधान में तेतरिया फौजदार चौक पर 4 सितंबर से 9 सितंबर तक होने वाली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी जोरों पर चल रही है। आयोजित समिति के अध्यक्ष अमर लाल राय, कोषाध्यक्ष उमेश कुमार यादव , प्रखंड प्रमुख विनय कुमार यादव ने सोमवार को बताया कि महोत्सव के लिए भव्य पंडाल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। महोत्सव में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव,सारण स्नातक एम एल सी प्रोफेसर बिरेंद्र नारायण यादव, पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण यादव, मनोज कुमार यादव,विघायक श्याम बाबू यादव,जिला पदाधिकारी, बीडीओ तेतरिया सहित कई राज्य नेता शामिल होंगे। महोत्सव में मनोरंजन के लिए कृष्ण लीला,भजन कीर्तन,खेल कुद का आयोजन किया जायेगा।


