वर्चुअल रैली की तैयारियों पर चर्चा
भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय राम के पिपरिया आवास पर बुधवार को मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय राम ने...
भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय राम के पिपरिया आवास पर बुधवार को मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय राम ने की।
12 जुलाई को टाउन हॉल में होने वाली वर्चुअल रैली की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष विजय राम ने नवनियुक्त अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी को अलग - अलग विधानसभा क्षेत्र में संगठन के मजबूती के लिए काम करना है। 12 जुलाई को नगर भवन में होने वाली डिजिटल वर्चुअल रैली को पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह, मंत्री प्रमोद कुमार, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अजित चौधरी समेत अन्य नेता संबोधित करेंगे।
संचालन मोर्चा के महामंत्री मनोज पासवान ने किया। विशिष्ट अतिथि अतिपिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध सहनी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, संजय साह, संजय पासवान, भारत भूषण, मोहन राम, मुकेश मेहरा, ललन पासवान, संजय पासवान, योगेंद्र राम, श्यामनंदन राम, उर्मिला देवी, रामअयोध्या पासवान आदि थे।