ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मोतिहारीबाढ़ पूर्व तैयारी की की गयी समीक्षा

बाढ़ पूर्व तैयारी की की गयी समीक्षा

अनुमंडल कार्यालय ढाका में शुक्रवार को बाढ़ पूर्व तैयारी की समीक्षा की गयी। बैठक में अपर समाहर्ता (आपदा) अनिल कुमार ने कहा कि संभावित बाढ़ के मद्देनजर प्राइवेट नाविक से नाव का एग्रीमेंट तथा उसका...

बाढ़ पूर्व तैयारी की की गयी समीक्षा
हिन्दुस्तान टीम,मोतिहारीFri, 19 Jun 2020 11:57 PM
ऐप पर पढ़ें

अनुमंडल कार्यालय ढाका में शुक्रवार को बाढ़ पूर्व तैयारी की समीक्षा की गयी। बैठक में अपर समाहर्ता (आपदा) अनिल कुमार ने कहा कि संभावित बाढ़ के मद्देनजर प्राइवेट नाविक से नाव का एग्रीमेंट तथा उसका रजिस्ट्रेशन करा लें। ताकि बाढ़ के समय वह आसानी से उपलब्ध हो सके। एसडीओ ज्ञान प्रकाश ने बताया कि बाढ़ पूर्व तटबंध की मरम्मती का कार्य पूरा कर लिया गया है। सिकरहना तटबंध में सरौगढ़ के समीप दो गैप में स्लुइस गेट तथा मोतिहारी अंचल के हथुआहा गांव में पायलट चैनल का निर्माण कराने के लिए अनुशंसा की गयी है ताकि जलस्त्राव नहीं हो। उन्होंने बताया कि बाढ़ को लेकर जो शरण स्थल का चयन किया जायेगा वहां जगह काफी मात्रा में हो ताकि सोशल डिस्टेंस का पालन हो सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें