Motihari News: सिकरहना:ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड से फॉल्ट की होती है समस्या

हिन्दुस्तान, मोतिहारी
Follow us on Google News
share

Motihari News: ढाका में बिजली की निर्बाध आपूर्ति होती है, लेकिन ट्रांसफार्मर पर अत्यधिक लोड और फॉल्ट की समस्याएँ लगातार बढ़ रही हैं। गर्मियों में एयर कंडीशनर और पंखों के अधिक उपयोग से लोड ज्यादा हो जाता है। स्मार्ट मीटर की कमी और जर्जर तारों के कारण समस्या और बढ़ जाती है।

Motihari News: सिकरहना:ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड से फॉल्ट की होती है समस्या

Motihari News: सिकरहना। ढाका में लोगों को बिजली निर्बाध रूप से मिलती है लेकिन ट्रांसफार्मर पर अत्यधिक लोड होने के कारण फॉल्ट की समस्या व ट्रांसफार्मर जलने की समस्या अक्सर होती है। गर्मी की दिनों में विद्युत उपकरण जैसे एसी, कूलर, पंखा, मोटर का उपयोग ज्यादा होता है, इससे तार व ट्रांसफार्मर पर लोड ज्यादा बढ़ जाता है। जर्जर तार होने की वजह से ज्यादा लोड तार सह नहीं पाता है और तार के टूटने और फॉल्ट होने की समस्या ज्यादा होती है। सबसे ज्यादा समस्या वहां हो रही है जहां स्मार्ट मीटर नहीं है। स्मार्ट मीटर नहीं होने से इसका उपयोग ज्यादा होता है, इस कारण फ्यूज उड़ना, केबल जलना आदि समस्या उत्पन्न होती रहती है। ढाका गांधी चौक से पटेल नगर में बांस के सहारे काफी संख्या में तार गुजरे है。

फॉल्ट और शटडाउन

फॉल्ट होने पर पता ही नहीं चलता है कि कौन सा तार किस उपभोक्ता का। विभाग का कहना है कि जगह के अभाव में पोल नहीं लग पा रहा है। ढाका सब स्टेशन में जरूरत के हिसाब से बिजली मिलती है लेकिन फॉल्ट की वजह से शट डाउन लेने में कुछ देर के लिए बिजली को बाधित करना पड़ता है। उपभोक्ताओं की संख्या रोज बढ़ती जा रही है लेकिन उस अनुपात में न तो बिजली पोल की संख्या बढ़ रही है और न ही ट्रांसफार्मर की। सिंचाई के लिए कनेक्शन मिल रहे है लेकिन अलग से न तो इसके लिए बिजली पोल बढ़ रहे है और न ही ट्रांसफार्मर लग रहे है। जिस ट्रांसफार्मर से घरेलू कनेक्शन है उसी ट्रांसफार्मर से सिंचाई के लिए भी कनेक्शन है। पूर्व में जो सिंचाई के लिए अलग से पोल व तार लगाए गए थे उनमें से अधिकांश तार को चोरों ने चुरा लिया। आज भी तार के अभाव में बिजली पोल खड़ा है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत घरेलू ट्रांसफार्मर से ही कृषि फीडर चल रहा है। ढाका सहायक विद्युत अभियंता विकास ने बताया कि जितना मेगावाट बिजली ढाका को चाहिए उतनी आपूर्ति की जा रही है। ट्रांसफार्मर भी जरूरत के हिसाब से है। जहां कहीं भी फॉल्ट की समस्या होती है उसे दुरुस्त कर दिया जाता है।

अवधारणाएँ

ढाका में बिजली की समस्या क्या है?
ढाका में ट्रांसफार्मर पर अत्यधिक लोड और फॉल्ट की समस्या है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।