Motihari News: विभाग का दावा 23 घंटे, मरम्मत व ट्रिपिंग से घंटों गुल रहती बिजली

हिन्दुस्तान, मोतिहारी
Follow us on Google News
share

Motihari News: मोतिहारी। गर्मी बढ़ने के साथ पूर्वी चंपारण में बिजली की मांग और कटौती दोनों में वृद्धि हुई है। ट्रांसफार्मर फेल और अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं। नगर में 350 मेगावाट बिजली है, लेकिन सप्लाई में लगातार समस्याएँ आ रही हैं। अरेराज और रक्सौल में भी स्थिति खराब है।

Motihari News: विभाग का दावा 23 घंटे, मरम्मत व ट्रिपिंग से घंटों गुल रहती बिजली

Motihari News: मोतिहारी। गर्मी बढ़ते ही पूर्वी चंपारण में बिजली की मांग और कटौती दोनों बढ़ गई है। ट्रांसफार्मर फेल, फीडर ट्रिपिंग और अघोषित कटौती से आम लोग से लेकर किसान व अस्पताल तक परेशान हैं। तहत जिले में मीटरिंग और सब-स्टेशन अपग्रेड का काम चल रहा है। अधीक्षण अभियंता बिजली राकेश रौशन ने बताया कि जिले में 350 मेगावाट बिजली मिलती है जिसका उपयोग किया जाता है। उनके अनुसार, जिले में 23 घंटे बिजली की सप्लाई दी जाती है। वहीं उपभोक्ताओं का कहना है कि मरम्मत व ट्रिपिंग के कारण मोहल्लों में घंटों बिजली गुल रहती है। लोगों के अनुसार, सप्लाई में समस्या होने पर शिकायत करने के बाद दो से तीन घंटे के बाद सप्लाई शुरू हो पाती है।

बिजली की आपूर्ति की स्थिति

एसडीओ राजीव मिश्र ने बताया कि शहर में फुल लोड बिजली 85 मेगावाट मिलती है। खराब स्थिति होने पर शहर में 22 घंटे 40 मिनट तथा बेहतर स्थिति होने पर 23 घंटे 20 मिनट बिजली सप्लाई की जाती है। शहर में ट्रांसफार्मरों की कुल संख्या 569 है।

समस्याओं का समाधान

ओवरलोड या अन्य कारणों से ट्रांसफार्मर जलने पर आठ से दस घंटे में उसे बदल दिया जाता है। सोमवार व शुक्रवार को विशेष शिविर का आयोजन कर बिल गड़बड़ी, कम वोल्टेज, खराब ट्रांसफार्मर का मौके पर समाधान किया जाता है। नहीं तो 72 घंटे के अंदर उसका निपटारा कर दिया जाता है। अरेराज में औसतन अठारह घण्टे बिजली की आपूर्ति होती है। बिजली ट्रिपिंग से समस्या हो रही है । रक्सौल में केबल, पोल, ट्रांसफार्मर फाल्ट के कारण विद्युत आपूर्ति में फॉल्ट की समस्या खत्म होने का नाम नहीं लेती। 24घंटे विद्युत आपूर्ति के दावे के बावजूद पवार कट से उपभोक्ता परेशान रहते हैं ।चकिया बाजार में लगभग तेरह घंटे तक ही बिजली आपूर्ति होती है। ग्रामीण इलाकों में इससे भी बदतर स्थिति है। जहां पांच से छह घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। सिकरहना अनुमंडल के ढाका में अत्यधिक लोड की वजह से फॉल्ट व केबल जलने की समस्या होती है।आवश्यकता के अनुरूप ढाका में बिजली की आपूर्ति होती है। कृषि फीडर का तार चोरी होने की वजह से घरेलू कनेक्शन से सिंचाई के लिए मोटर पंप चलाया जा रहा है।

सामान्य प्रश्न

बिजली की आपूर्ति की औसत स्थिति क्या है?
अरेराज में औसतन अठारह घण्टे बिजली की आपूर्ति होती है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।