Motihari News: डाकघर के उप डाकपाल पर यौन शोषण का आरोप
Motihari News: रामगढ़वा, एक संवाददाता। खाता बंद करने की धमकी देकर डाकपाल द्वारा यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है और आरोप लगाया है कि आरोपी ने दबाव बनाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया।

Motihari News: रामगढ़वा, एक संवाददाता। खाता बंद करने की धमकी देकर डाकपाल द्वारा यौन शोषण करने का मामला सामने आया है।
किसने लगाई रिपोर्ट?
रामगढ़वा प्रखंड के एक गांव की महिला ने डाकघर में पदस्थापित उप डाकपाल चिरैया थाना क्षेत्र निवासी अमन कुमार ठाकुर पर यौन शोषण सहित कई गंभीर आरोप लगाई है। मामले में महिला ने पलनवा थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है।
आरोपी की कार्रवाई
इसमें पीड़िता ने बताया है कि आरोपी ने डरा-धमकाकर और खाता बंद करने की धमकी देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया और उनका यौन शोषण करता रहा। इस मामले में पीड़िता ने साक्ष्य के तौर पर आरोपी की कॉल डिटेल्स भी पुलिस को उपलब्ध कराई है।
14 वर्षीय बेटी पर दबाव
पीड़िता के अनुसार, जब आरोपी ने पीड़िता की 15 वर्षीय नाबालिग बेटी पर भी गलत नीयत से दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब मां और बेटी ने इसका विरोध किया, तो आरोपी द्वारा उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां देने लगा।
पति का अपहरण करवाने की धमकी
पीड़िता ने अपने आवेदन में यह भी बताया है कि उसका पति बाहर रहकर मजदूरी करता है और हाल ही में घर आया है। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि आरोपी ने परिवार की इसी स्थिति का फायदा उठाते हुए पति के अपहरण करवाने और जान से मारने की धमकी भी दी है।
पुलिस कार्यवाही
इस संबंध में पलनवा थानाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि आवेदन के आधार पर कांड दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।


