Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsPostal Ballot Counting Training for Bihar Elections Conducted in Motihari
पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए मतगणना कर्मियों को किया ट्रेंड

पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए मतगणना कर्मियों को किया ट्रेंड

संक्षेप:

मोतिहारी में चुनाव के लिए सीएसडीएभी पब्लिक स्कूल में मतगणना कर्मियों का प्रशिक्षण हुआ। इसमें पोस्टल बैलेट मतगणना की ट्रेनिंग दी गई। मास्टर ट्रेनर्स ने ईवीएम संचालन, मतगणना की प्रक्रिया, और चुनाव परिणाम की रिपोर्ट तैयार करने से संबंधित जानकारी साझा की। जिला प्रशासन के कई अधिकारी भी इस प्रशिक्षण में शामिल हुए।

Nov 09, 2025 12:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share Share
Follow Us on

मोतिहारी, हिप्र.। चुनाव को लेकर स्थानीय सीएसडीएभी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में चल रहे मतगणना कर्मियों के प्रशिक्षण में पोस्टल बैलेट मतगणना की भी ट्रेनिंग दी गयी। मास्टर ट्रेनरों ने बिहार विधानसभा चुनाव से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रपत्रों ,ई वीएम संचालन से जुड़ी हुई तकनीकी जानकारी दी गई । मास्टर ट्रेनरों ने पोस्टल बैलट पेपर की गणना ,पोस्टल बैलट के रिजेक्ट करने का आधार, डाक मत पत्र को रिजेक्ट करने का अपर्याप्त आधार, ईटीपीबीएस के प्राप्त मतों की गणना, मतगणना का प्रथम चरण, मतगणना का द्वितीय चरण ,डाक मत पत्र व ईटीपीबीएस की गिनती पूरी होने के बाद की प्रक्रिया व ईवीएम में दर्ज मतों की गिनती की जानकारी दी गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मतगणना संबंधित विभिन्न प्रकार के बीवीपैट के प्रिंटेड पेपर स्लिप की गणना व ईवीएम तथा दूसरी प्रपत्रों की सीलिंग ,कंट्रोल यूनिट एवं बीवी पैट की सीलिंग चुनावी मतपत्र प्रपत्र जिसे सील करने की आवश्यकता है उसके बारे में बताया गया। परिणाम की घोषणा ,चुनाव परिणाम की रिपोर्ट तैयार कर इस प्रकार से संबंधित विभिन्न तथ्यात्मक जानकारी दी गई । मौके पर जिला प्रशिक्षण प्रबंधन कोषांग के वरीय नोडल अधिकारी सह ए डी एम शैलेंद्र भारती, नोडल सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी राम जन्म पासवान, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार गिरि ,वरीय मास्टर ट्रेनर नागेंद्र प्रसाद ,रमेश कुमार ,कमलेश कुमार सिंह,पूनम कुमारी, प्रणव कुमार, शैलेंद्र मिश्रा, उज्ज्वल नाथ तिवारी,रामेश्वर राम ,रानी कुमारी, अंजना कुमारी ,रुमित रौशन, अभिनव आनंद, अरुण सिंह आदि मौजूद थे।