Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsPoor Quality Construction Leads to Early Damage of Newly Built Road in Patahi
निर्माण के आठ माह बाद ही धंस गई सड़क

निर्माण के आठ माह बाद ही धंस गई सड़क

संक्षेप:

पताही प्रखंड के चकितवल से कल्याणपुर जाने वाली 1.5 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क का निर्माण फरवरी 2024 में शुरू हुआ था और फरवरी 2025 में पूरा हुआ। लेकिन निर्माण के केवल सात महीने बाद ही सड़क धंसने और उखड़ने लगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संवेदक त्रिमूर्ति कंस्ट्रक्शन ने गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा।

Nov 27, 2025 01:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share Share
Follow Us on

पताही। पताही प्रखंड के चकितवल से कल्याणपुर जाने वाली लगभग डेढ़ किलोमीटर लम्बी व लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से बनने वाली पक्की सड़क कार्य पूर्ण होने के सात माह बाद ही जगह जगह धंस गई और पिंच उखड़ने लगी हैं। सड़क किनारे निर्माण कम्पनी द्वारा लगाए गए बोर्ड के अनुसार यह सड़क 1.45 किलोमीटर लम्बा हैं तथा इसका अनुमानित लागत 15387848. 00(एक करोड़ तिरपन लाख आठ सौ अड़तालिस रुपये ) है तथा इस सड़क का निर्माण कार्य की शुरुआत फ़रवरी 2024 में की गई है तथा कार्य पूर्ण फ़रवरी 2025 में की गई हैं। तथा संवेदक त्रिमूर्ति कंस्ट्रक्शन है। स्थानीय लोगो ने बताया कि आजादी के बाद प्रथम बार इस सड़क का निर्माण हुआ और संवेदक द्वारा गुणवत्ता पूर्ण कार्य नहीं करने के कारण यह सड़क निर्माण के कुछ महीने बाद ही धंस गई तथा उखड़ने लगी हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें