हथियार बरामद करने वाली पुलिस टीम सम्मानित

Feb 28, 2026 12:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share

तुरकौलिया में कुख्यात अपराधी कमरुद्दीन के घर से हथियारों का जखीरा बरामद करने वाली पुलिस टीम को डीजीपी विनय कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। डीआईजी हरकिशोर राय ने शुक्रवार को बेतिया में प्रशस्ति पत्र और नकद राशि प्रदान की। इस कार्य में शामिल पुलिसकर्मियों में एसपी, डीएसपी और थानाध्यक्ष शामिल थे।

हथियार बरामद करने वाली पुलिस टीम सम्मानित

तुरकौलिया। कुख्यात अपराधी कमरुद्दीन के घर से हथियारों का जखीरा बरामद करने वाले पुलिस टीम को डीजीपी विनय कुमार ने नकद राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। प्रशस्ति पत्र शुक्रवार को बेतिया में चंपारण क्षेत्र के डीआईजी हरकिशोर राय के हाथों पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया। समारोह में डीआईजी ने नकद राशि व डीजीपी द्वारा भेजे गए प्रशस्ति पत्र दिया। सम्मानित होने वालों में एसपी, डीएसपी, तुरकौलिया थानाध्यक्ष उमाशंकर माझी, रघुनाथपुर थानाध्यक्ष अलका सिंह, हरसिद्धि थानाध्यक्ष प्रशिक्षु डीएसपी ऋषभ कुमार, दरोगा मनीष राज सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल है। मालूम हो कि 12 सितंबर 2025 को मुरारपुर पंचायत के सरिसवा स्थित कुख्यात अपराधी कमरुद्दीन उर्फ ढोलकवा के घर पर एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी किया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जहां से भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा और कारतूस पुलिस ने बरामद करते हुए कुख्यात अपराधी कमरुद्दीन और उसकी पत्नी मुखिया फरजाना अंसारी को गिरफ्तार किया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।