Motihari News: 206 बोतल शराब व बाइक जब्त, एक गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, मोतिहारी
Motihari News: घोड़ासहन पुलिस ने बीरता चौक पर 61.8 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब जब्त की है। पुलिस ने कारोबारी कौशल कुमार को गिरफ्तार किया, जो वैशाली जिले का निवासी है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर की गई है और आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है।

Motihari News: घोड़ासहन, निज प्रतिनिधि। गुप्त सूचना पर घोड़ासहन पुलिस के द्वारा स्थानीय बीरता चौक पर एक बाइक व 61.8 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब को जब्त किया है। मौके पर कारोबारी कौशल कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया युवक वैशाली जिले के अठौती थाना क्षेत्र के बड़ी युसूफपुर निवासी ठाकुर साहब का पुत्र बताया गया है। मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

