Motihari News: नेपाली व देसी शराब के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार, दो फरार

हिन्दुस्तान, मोतिहारी
Follow us on Google News
share

Motihari News: आदापुर थाना पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर नेपाली और देसी चुलाई शराब बरामद की। एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो आरोपी भाग गए। पुलिस ने 58 लीटर देसी शराब सहित अन्य शराब की भी बरामदगी की। फरार आरोपियों के लिए पुलिस छानबीन कर रही है।

Motihari News: नेपाली व देसी शराब के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार, दो फरार

Motihari News: आदापुर, एक संवाददाता। आदापुर थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर नेपाली व देसी चुलाई शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष रूपम कुमारी के नेतृत्व में पुलिस ने लारहा टोला में छापेमारी कर सिरिसिया कला गांव निवासी शांति देवी (60 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से नेपाली एम्बिशन शराब की 10 बोतल बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा करीब तीन लीटर बताई गई है। वहीं, पुलिस ने पवारी घाट के बरैया टोला में छापेमारी कर विष्णुपुरवा गांव निवासी राज मोहम्मद को दो लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया।

इसी क्रम में पवारी घाट के बरैया टोला स्थित मांस लाई की दुकान से पुलिस ने 58 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही दुकान पर मौजूद राम विनय कुमार तथा रामरीत महतो भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष रूपम कुमारी ने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsमोतिहारीMotihari News: नेपाली व देसी शराब के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार, दो फरार