अपहृत नाबालिग बरामद दो महिलाएं गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
Follow us on Google News
share

हरसिद्धि में पुलिस ने एक गांव से अपहृत 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को बरामद किया। आरोपी युवक ने शादी की नीयत से लड़की का अपहरण किया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़की को मोतिहारी से सुरक्षित वापस लाया। दो महिलाओं के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

अपहृत नाबालिग बरामद  दो महिलाएं गिरफ्तार

हरसिद्धि, एक संवाददाता। पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह एक गांव से 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को उसी गांव के एक 25 वर्षीय युवक ने शादी की नीयत से अपहरण कर लिया था। परिजनों द्वारा उसी दिन घटना की लिखित जानकारी थाना को दी गई। पुलिस ने नाबालिग को उसी दिन मोतिहारी से बरामद कर लिया । इस घटना में सहयोग देनेवाली मानिकपुर की महिला बुधिया देवी व ज्ञांती देवी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि बरामद नाबालिग की चिकित्सीय जांच के बाद न्यायालय में उसका बयान दर्ज कराया जाएगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।