साइबर फ्रॉड के घर छापेमारी करने गई पुलिस पर हमला

Mar 02, 2026 11:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share Share
Follow Us on

हरसिद्धि थाना क्षेत्र के दुदही गांव में रविवार रात पुलिस की छापेमारी के दौरान ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस हमले में एक दारोगा और तीन सिपाही घायल हो गए। पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की थी। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ है।

साइबर फ्रॉड के घर छापेमारी करने गई पुलिस पर हमला

हरसिद्धि, एसं। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के यादवपुर पंचायत के दुदही गांव में रविवार की रात छापेमारी करने गई हरसिद्धि पुलिस पर गांव वालों ने हमला कर दिया। हमले में एक दारोगा व तीन सिपाही चोटिल हो गए। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरसिद्धि में हुआ। चोटिल होने वालों में दारोगा अविनाश कुमार, सिपाही फूल कुमार महलदार तथा दो महिला आरक्षी पलक कुमारी व शालू कुमारी चोटिल हो गयीं। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी रवि कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। थानाध्यक्ष ऋषभ कुमार ने बताया कि पुलिस टीम दुदही गांव में साइबर फ्रॉड नीरज कुमार पिता सुखदेव सहनी व सिकंदर यादव पिता रामाशीष यादव को हिरासत में लेने के लिए छापेमारी करने गई थी।

छापेमारी दल में अपर थानाध्यक्ष राजेश कुमार, दारोगा अविनाश कुमार, दारोगा संतोष कुमार और सशस्त्र बल थे। ज्यों ही पुलिस पहुंची वैसे ही महिलाओं ने पुलिस पर हमला बोल दिया। फिर अन्य ग्रामीण भी हमले में शामिल हो गए। इसी बीच दोनों अभियुक्त फरार हो गए । पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन पुरुष एवं सात महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया । दारोगा के फर्द बयान के आधार पर तीस लोगों को नामजद और 25अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।