होली में हुड़दंग मचानेवालों पर होगी कार्रवाई
मोतिहारी में होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए जिला पुलिस ने सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। शांति समिति की बैठकें आयोजित की गई हैं और उपद्रव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीजे बजाने पर पाबंदी रहेगी और नशे के खिलाफ अभियान तेज होगा।

मोतिहारी, निसं। होली को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला पुलिस ने सारी तैयारी पूरी कर ली है। जिले के सभी थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित कर लोगों को शांतिपूर्ण माहौल में होली पर्व मनाने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही होली पर किसी भी तरह के उपद्रव करते पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि होली के त्यौहार को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। शांति और सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस बेहद सख्त रुख अपनाएगी। जिले के सभी थानों में शांति समिति की बैठकें आयोजित कर आम जनता से सहयोग की अपील की गई है।
उन्होंने कहा है कि होली के दौरान डीजे बजाने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी और इसका उल्लंघन करने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अश्लील गाने बजाने वाले या अश्लीलता प्रदर्शित करने वाले आर्केस्ट्रा संचालकों को भी नहीं बख्शा जाएगा। इसके लिए सभी थानाध्यक्षों को विशेष निगरानी रखने और त्वरित एक्शन लेने का आदेश दिया गया है। नशे के खिलाफ अभियान चल रहा है, यह और तेज होगा। इसमें शराब और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी या सेवन करने वालों पर कार्रवाई होगी। जिले भर में स्थानीय पुलिस व एएलटीएफ टीम युद्ध स्तर पर छापेमारी और चेकिंग अभियान चला रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



