Motihari News: शराब बरामदगी मामले में पहाड़पुर थानाध्यक्ष निलंबित, देवेंद्र कुमार को मिली कमान

हिन्दुस्तान, मोतिहारी
Follow us on Google News
share

Motihari News: पहाड़पुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार को शराब तस्कर को पकड़ने और शराब बरामदगी के मामले में प्राथमिकी दर्ज न करने के कारण निलंबित किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जांच के दौरान लापरवाही का प्रमाण मिलने पर यह कार्रवाई की गई। नई कमान 2014 बैच के अधिकारी देवेंद्र कुमार को सौंपी गई है।

Motihari News: शराब बरामदगी मामले में पहाड़पुर थानाध्यक्ष निलंबित, देवेंद्र कुमार को मिली कमान

Motihari News: पहाड़पुर, निज संवाददाता। शराब तस्कर को पकड़ने और शराब बरामदगी के मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं करने को लेकर पहाड़पुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार को निलंबित कर दिया गया है। मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने कराई गई जांच में प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है। बताया जाता है कि शराब तस्कर को पकड़ने और शराब बरामद होने के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं किए जाने की शिकायत पुलिस के वरीय अधिकारियों तक पहुंची थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने मामले की जांच कराई। जांच में पुलिस पदाधिकारी की कार्यशैली में लापरवाही पाए जाने के बाद निलंबन की कार्रवाई की गई।

इधर, पहाड़पुर थाने की कमान 2014 बैच के पुलिस पदाधिकारी देवेंद्र कुमार को सौंपी गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsमोतिहारीMotihari News: शराब बरामदगी मामले में पहाड़पुर थानाध्यक्ष निलंबित, देवेंद्र कुमार को मिली कमान