
देसी कट्टा व दो कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार
संक्षेप:
चकिया में बाइक चोरी के मामले में वांछित धीरज कुमार उर्फ मिसकॉल को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसकी तलाशी के दौरान एक अवैध कट्टा और दो कारतूस बरामद हुए। थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपित...
Oct 13, 2025 01:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
चकिया, एसं। बाइक चोरी के मामले में एक वांछित को पकड़ने गई पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। एक बदमाश को अवैध कट्टा और दो कारतूस के साथ धर दबोचा है। गिरफ्तार आरोपित का नाम धीरज कुमार उर्फ मिसकॉल है। वह चकिया के खड़की कुआवा गांव का निवासी है। थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि उसकी तलाशी के क्रम में एक देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। उसे जब्त कर कार्रवाई की जा रही है ।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




