सूखा नशा मामले में एक युवक धराया
Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
अरेराज में नशीले पदार्थ की तस्करी की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान 71 ग्राम गांजा, 78 पीस गोगो, 28 पीस चीलम और 62 पीस थिन पेपर बरामद हुए। पुलिस ने इस कारोबार में शामिल युवक संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने छापेमारी जारी रखने की बात कही।

अरेराज। नशीले पदार्थ की तस्करी करने की सूचना मिलने पर अरेराज थाने की टीम ने बुधवार की शाम नगर पंचायत के वार्ड छह में छापेमारी की। छापेमारी में पुलिस ने 71 ग्राम गांजा, 78 पीस गोगो, 28 पीस चीलम, 62 पीस थिन पेपर बरामद हुई। इसके साथ पुलिस इस कारोबार को करने वाले युवक को भी दबोच लिया। गिरफ्तार युवक नगर पंचायत वार्ड सात के जनेरवा गांव का संदीप कुमार है। थानाध्यक्ष प्रत्यशा कुमारी ने बताया कि पुलिस की छापेमारी चलती रहेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


