Motihari News: मधुबन के लाही में शराब तस्कर को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला

हिन्दुस्तान, मोतिहारी
Follow us on Google News
share

Motihari News: शुक्रवार की रात्रि, मधुबन के लाही गांव में शराब बिक्री के खिलाफ छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला किया। हमले में दो महिला सिपाही और एक पुरुष सिपाही घायल हो गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार किया। घटना के बाद शराब कारोबारी अजय सहनी को छुड़ाने वाला एक बवाल हुआ।

Motihari News: मधुबन के लाही में शराब तस्कर को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला

Motihari News: मधुबन, एसं। कृष्णानगर पंचायत के लाही गांव में शराब बिक्री के खिलाफ शुक्रवार की रात्रि छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला बोल दिया। हमले में एक पुरुष ओर दो महिला सिपाही को हल्की चोटे आई।भीड़ ने पुलिस हिरासत से गिरफ्तार शराब कारोबारी अजय सहनी को छुड़ा लिया। घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस बल की मदद से कार्रवाई करते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

घटना का विवरण

थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि लाही गांव निवासी मंगल सहनी व वकील सहनी अपने घर से शराब की बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर एसआई ब्रजभूषण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर मंगल सहनी के पुत्र अजय सहनी को आठ लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। इसी दौरान उसके समर्थक उग्र हो गए और पुलिस टीम पर हमला कर आरोपी को छुड़ा ले गए।

गिरफ्तारी और कार्रवाई

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर गांव निवासी कृष्णा कुमार, लाही गांव के सेना सहनी, संतोष सहनी, शिवम कुमार, पप्पू सहनी, रागिनी कुमारी, आशा देवी, खुशबू देवी तथा शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के मीनापुर मल्हा गांव निवासी राज कपूर कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में 25 नामजद एवं 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। घटना में चोटिल तीनों सिपाहियों का इलाज मधुबन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।

सामान्य प्रश्न

✦क्या छापेमारी के दौरान पुलिस पर हमला हुआ?−
हाँ, शुक्रवार की रात्रि लाही गांव में शराब बिक्री के खिलाफ छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsमोतिहारीMotihari News: मधुबन के लाही में शराब तस्कर को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला