हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार
मोतिहारी में, छतौनी थाना की पुलिस ने सोमवार को एक बदमाश शिवम कुमार को गिरफ्तार किया, जो लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। उसके पास से एक देसी पिस्टल बरामद हुई है। लड़कियों की शिकायत पर कार्रवाई की गई और...
मोतिहारी, निसं। लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करनेवाले एक बदमाश को छतौनी थाना की पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश छतौनी थाना क्षेत्र के भवानीपुर जिरात मोहल्ला निवासी शिवम कुमार है। उक्त जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के पास से एक देसी पिस्टल बरामद किया गया है। गिरफ्तार बदमाश लडकियों के साथ छेड़छाड़ करता था। लड़कियों ने इसकी सूचना दी थी। सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार बदमाश ने पूछताछ में कई अहम खुलासा किया है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ के बाद गिरफ्तार बदमाश को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।