अफीम के साथ तीन युवक गिरफ्तार
कोटवा में भोपतपुर पुलिस ने तीन युवकों को एक किलो से अधिक अफीम के साथ गिरफ्तार किया। उनके पास से एक बाइक और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। पुलिस का कहना है कि वे अफीम को बिक्री के लिए ले जा रहे थे। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

कोटवा। सूखा नशा के खिलाफ भोपतपुर पुलिस ने गुरुवार को एक किलो से अधिक मात्रा में अफीम के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक बाइक और तीन मोबाइल फोन जब्त किया गया है। डीएसपी सदर टू जीतेश पाण्डेय ने इसकी जानकारी दी। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार भोपतपुर पुलिस द्वारा वाहन जांच के दौरान एक बाइक को रोककर जांच की गई। इस दौरान बाइक से एक किलो साठ ग्राम अफीम बरामद किया गया। इस क्रम में तुरकौलिया थाना के माधोपुर कटहरी निवासी जावेद आलम, नगर थाना मोतिहारी के राजा बाजार निवासी राजा कुमार व तुरकौलिया थाना के अशर्फी साह टोला निवासी नंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।
इनके पास से एक बाइक और तीन मोबाइल फोन बरामद किया गया है। बताया जाता है कि तीनों युवक अफीम को बिक्री करने के लिए ले जा रहे थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


