Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsPolice Arrest Six Cyber Fraudsters in Kalyanpur for Lottery Scam
कल्याणपुर में साइबर ठगी गिरोह के 6 बदमाश धराये

कल्याणपुर में साइबर ठगी गिरोह के 6 बदमाश धराये

संक्षेप:

कल्याणपुर थाना क्षेत्र की बड़हरवा महानंद पंचायत से पुलिस ने रविवार को छह साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। ये ठग वेबसाइट बनाकर लोगों से धोखाधड़ी करते थे। गिरफ्तार ठगों में पूर्वी चंपारण और पश्चिम बंगाल...

Sep 23, 2025 12:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share Share
Follow Us on

कल्याणपुर (पू.चं.), नि.सं.। कल्याणपुर थाना क्षेत्र की बड़हरवा महानंद पंचायत से पुलिस ने जयशंकर जायसवाल के घर से रविवार को छह साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी वेबसाइट बनाकर ठगी करते थे। गिरफ्तार ठगों में पांच पूर्वी चंपारण के, जबकि एक पश्चिम बंगाल के रहनेवाले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि जयशंकर जायसवाल के घर में उनके दो बेटे व एक भतीजा सहित तीन अन्य लोग साइबर ठगी करते हैं। छापेमारी के दौरान एक कमरे में एक व्यक्ति लैपटॉप व बाकी लोग मोबाइल चलाते मिले। पूछताछ में ठगों ने पुलिस को बताया है कि वे न्यू गोवा बम्पर नाम से वेबसाइट बनाकर आमलोगों से धोखाधड़ी कर रुपये की ठगी करते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लॉटरी का पैसा भूटानी नागरिक के खात में मंगाते थे। वहां से भूटानी नागरिक रुपये को भारतीय रुपये में बदलकर उनके खाते में भेजता है। गिरफ्तार लोगों में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बड़हरवा महानंद निवासी सुजल जायसवाल, सुमित जायसवाल व अमन जायसवाल, चिरैया थाना क्षेत्र के भागवतपुर ढाका वार्ड 7 निवासी विवेक कुमार चौधरी और पुरानी बाजार केसरिया निवासी अनिष जायसवाल शामिल हैं। इनके अलावा पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार के जयगांव निवासी उज्जवल चौधरी को भी गिरफ्तार किया गया है। लाटरी का पैसा भूटानी नागरिक के खात में मंगाते थे। वहीं पैसा भूटानी नागरिक एक्सचेंज कराकर इंडियन करेंसी में इन लोगो के खाते में भेजता है। छापेमारी के दौरान 15 आधार कार्ड, 9 एटीएम कार्ड, 1 डेबिट कार्ड, 2 ड्राइविंग लाइसेंस, 3 भारत निर्वाचन आयोग का आईडी कार्ड, 1 दिल्ली मेट्रो कार्ड, 8 एण्ड्रायड मोबाइल , 1 की पैड मोबाइल, 1 लैपटॉप व 1 स्कूल कार्ड बरामद किया है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार, पुअनि रंजीत कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, शिवनाथ प्रसाद, प्रियंका कुमारी, सअनि राजेश कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।