Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsPolice Arrest Notorious Hawala Trader Sanjay Kumar Sah with Six Lakhs in Cash
5.64 लाख नेपाली व भारतीय रुपये के साथ धंधेबाज धराया

5.64 लाख नेपाली व भारतीय रुपये के साथ धंधेबाज धराया

संक्षेप:

छौड़ादानो की स्थानीय पुलिस ने संजय कुमार साह को जनता चौक पर करीबन छह लाख नेपाली और भारतीय नोटों के साथ पकड़ा। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि साह के घर पर लाखों की जमाखोरी है। पुलिस ने छापेमारी कर नोट...

Oct 25, 2025 06:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share Share
Follow Us on

छौड़ादानो,निसं। स्थानीय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जनता चौक पर गुरुवार की देर शाम नाटकीय ढंग से छापेमारी कर सीमावर्ती क्षेत्र के बहुचर्चित हुंडी कारोबारी संजय कुमार साह को करीबन छह लाख नेपाली एवं भारतीय नोट के साथ पकड़ लिया। पुलिस इंस्पेक्टर रंजय कुमार व थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि पुलिस कप्तान को गुप्त सूचना मिली थी कि हुंडी कारोबारी संजय कुमार साह के घर पर लाखों रुपये के नोट जमाखोरी कर रखा गया है। एसपी के निर्देश पर हुंडी कारोबारी संजय कुमार उम्र 50 वर्ष पिता स्व वासुदेव साह साकिन जनता चौक थाना छौड़ादानो जिला पूर्वी चम्पारण के घर से विधिवत छापेमारी कर भारतीय एवं नेपाली रुपया बरामद किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिसका विधिवत जप्ती सूची तैयार कर अग्रेतर करवाई की जा रही है । संजय साह को पुलिस हिरासत में रखकर पूछताछ की जा रही है। गौरतलब हो कि उक्त व्यवसायी पान मसाला व्यवसाय के आड़ में हुंडी का धंधा करता है। देश के कई शहरों में उसने दर्जनों फ्लैट खरीद रखा है। इसके वजह से पूर्व में उसके साथ लूट-पाट की कई गंभीर घटनाएं होती रही है। पिछले पच्चीस जुलाई को भी उसके बेटे अक्षय कुमार से अपराधियों ने रुपयों से भरा थैला छीन लिया था।