चोरी की दो बाइक के साथ दो शातिर धराए

Mar 09, 2026 12:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share

मोतिहारी में पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की दो बाइक, मास्टर की, पेचकस और मादक पदार्थ बरामद हुए हैं। पूछताछ में उन्होंने अन्य बदमाशों के नाम का खुलासा किया है। यह दोनों बदमाश पहले भी जेल जा चुके हैं और नेपाल में चोरी की बाइक बेचने की बात स्वीकार की है।

चोरी की दो बाइक के साथ दो शातिर धराए

मोतिहारी, निसं। शहर के छतौनी थाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप से पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से चोरी की दो बाइक, आधा दर्जन मास्टर की, पेचकस की तरह का एक की, मादक पदार्थ सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस बदमाशों से पूछताछ में जुटी है।पूछताछ में गिरफ्तार बदमाशों ने कई अन्य बदमाशों के नाम का खुलासा किया है। इसके आधार पर शहर सहित अन्य जगहों पर लगातार पुलिस छापेमारी कर रही है। हालांकि फिलहाल पुलिस गिरफ्तार बदमाशों के संबंध में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।सूत्रों

की मानें तो बाइक चोरी करते दोनों बदमाशों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए दोनों बदमाश पूर्व में भी कई बार जेल जा चुके हैं।पूछताछ में बाइक चोरी कर उसे नेपाल में बेचने का खुलासा बदमाशों नेकिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।