चोरी की बाइक खरीद में चार धराए
छौड़ादानो। दरपा पुलिस ने चोरी की बाइक खरीदने-बेचने में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर जांचने पर चोरी का पाया गया। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

छौड़ादानो। दरपा पुलिस ने मंगलवार की देर शाम चोरी की बाइक खरीद फरोख्त में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुष्टि करते दरपा थानाध्यक्ष अनीश कुमार ने बताया कि मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर एचएचडी मशीन से जांच करने पर नील पाया गया।
गिरफ्तारी की प्रक्रिया
चेसिस नंबर की जांच से पता चला कि बाइक चोरी की है। जिसके विरुद्ध नगर थाना मोतिहारी में मामला दर्ज है। बाइक चोरी की होने की पुष्टि के बाद बाइक चालक रोज देवान को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार रोज देवान थाना क्षेत्र के नरकटिया धोबीया टोला निवासी सफी मोहम्मद देवान का पुत्र है। पूछताछ में उसने बताया कि यह बाइक दरपा थाना क्षेत्र के बैकुंठवा गांव के बाइक मिस्त्री मनोज कुमार से उसने पांच हजार रुपए में खरीदा है।
अन्य आरोपियों की पहचान
उसकी निशानदेही पर मनोज कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि बैकुंठवा के ही राजेश पासवान से उसने बाइक खरीदी है। उसकी निशानदेही पर राजेश पासवान को हिरासत में लेकर पूछताछ करने उसने पुलिस को बताया कि यह बाइक आदापुर थाना क्षेत्र के लतियाही गांव निवासी रामबालक पासवान से खरीदी है। उसके बाद रामबालक पासवान को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस की जानकारी
रामबालक पासवान ने बताया कि नेपाल का एक कलाकार उसके यहां ऑर्केस्ट्रा में काम करता था। यह बाईक उसी ने उसे दिया था। जिसका उसने कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर चारों न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


