
लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे 5 अपराधी धराये
तेतरिया में पुलिस ने लूट की योजना बना रहे पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया। ये सभी राजेपुर से चकिया एन एच पर लूट करने जा रहे थे। पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक पिस्टल, चार कारतूस और पांच...
तेतरिया,निसं। चकिया एन एच पर लूट की घटना को अंजाम देने मारुति सुजुकी कार से जा रहे पांच अपराधियों को गुप्त सूचना मिलते ही राजेपुर थानाध्यक्ष कुमार सौरव के नेतृत्व में पुलिस ने शनिवार को अहले सुबह करीब चार बजे मघुबन - राजेपुर पथ के तेतरिया बब्लू चौधरी के चिमनी के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों में मेहसी थाना क्षेत्र के कनकटी गांव के सुरेन्द्र यादव के पुत्र नितेश कुमार(24) , उमेश प्रसाद के पुत्र अभिषेक कुमार (23), सकलदेव भगत के पुत्र राजेश कुमार (23), मुजफ्फरपुर जिला के मोतीपुर थाना क्षेत्र के मठिया मोसंड़ी गांव के बच्चा कुमार के पुत्र राजा कुमार (23),झिगांहा गांव के नंदू राय के पुत्र सत्यम कुमार (22) शामिल हैं।

इन सभी अपराधियों की जांच की गयी तो एक पिस्टल,चार जिंदा कारतूस,पांच मोबाइल बरामद हुआ। थानाध्यक्ष कुमार सौरव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि अपराधी राजेपुर से चकिया एन एच पर लूट की घटना को अंजाम देने जा रहा है। सूचना मिलते ही सड़क की नाकेबंदी कर वाहन जांच शुरू कर दी गयी। जैसे ही सिल्वर कलर की मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार तेतरिया के बब्लू चौधरी के चिमनी के पास आयी तो नाकाबंदी कर पकड़ लिया गया। गाड़ी में बैठे पांच अपराधी को रोक कर जांच किया गया तो पांचों के पास से एक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, पांच मोबाइल बरामद किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार अपराधी ने स्वीकार किया कि चकिया एन एच पर लूट की अंजाम देने जा रहा था। छापेमारी में थानाध्यक्ष कुमार सौरव, अपर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार उपाध्याय, दारोगा अमर कुमार पासवान, सशस्त्र बलों के जवान शामिल थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




