Motihari News: सोशल मीडिया पर हथियार का फोटो पोस्ट करनेवाला धराया
Motihari News: मोतिहारी में पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का फोटो पोस्ट करने वाले जलंधर सहनी को गिरफ्तार किया। फेनहारा थाना की पुलिस ने छापेमारी करते हुए उसके घर से एक देसी कट्टा और कारतूस बरामद किया। गिरफ्तार व्यक्ति टेंट में काम करता है। मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

Motihari News: मोतिहारी, निसं। सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का फोटो पोस्ट करनेवाले के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई की है। फेनहारा थाना की पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मधुरापुर स्थित घर में छापेमारी कर हथियार का फोटो पोस्ट करनेवाले को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार बदमाश शिकारगंज थाना क्षेत्र के गोढवा हराज गांव निवासी जलंधर सहनी है। वर्तमान में जलंधर सहनी फेनहारा के मधुरापुर में रहता है। छापेमारी के दौरान जलंधर सहनी के बेड के तकिया के नीचे से एक देसी कट्टा, एक कारतूस व एक मोबाइल को बरामद किया गया है। मामले में फेनहारा थाना में एफआईआर दर्ज कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार बदमाश को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
इसकी जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को फेनहारा थाना की पुलिस को सोशल मीडिया फेसबुक पर एक देसी कट्टा के साथ फोटो अपलोड फोटो मिली। इसके आधार पर पकड़ीदयाल डीएसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने सूचना के सत्यापन के साथ कार्रवाई करते हुए जलंधर सहनी को हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त जलंधर सहनी टेंट में काम करता है।छापेमारी टीम में पकड़ीदयाल डीएसपी कुमार चंदन, फेनहारा थानाध्यक्ष रजनीश कुमार, दारोगा वीर राज, अभिषेक कुमार पासवान सहित अन्य शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


