प.बंगाल की पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को मधुबन से किया गिरफ्तार
पश्चिमी बंगाल के सिलीगुड़ी थाना की पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी मंटू कुमार को गिरफ्तार किया। उसने एक नाबालिग लड़की के साथ कई बार बलात्कार किया था। पीड़िता की मां ने सिलीगुड़ी थाने में एफआईआर दर्ज कराई।...
Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीSun, 9 March 2025 11:30 PM

मधुबन,निसं। पश्चिमी बंगाल के सिलीगुड़ी थाना की पुलिस ने रविवार को मधुबन से पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को अपने साथ ले गयी है। सिलीगुड़ी थाना के एचआई कालाचंद मंडल व मधुबन थाना के एसआई अमरजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार पॉक्सो एक्ट का आरोपी थाना क्षेत्र के मनपुरवा ग्राम का मंटू कुमार है। वह सिलीगुड़ी की एक कपड़े की दुकान में काम करता था। इसी दौरान एक नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ कई बार रेप किया। उसके बाद वह भाग कर घर चला आया। मामले में पीड़िता की मां प्रिया शर्मा ने सिलीगुड़ी थाने में एफआईआर दर्ज करायी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।